मोतिहारी, मई 8 -- मोतिहारी। डॉ राधाकृष्णन सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में विभिन्न अंचलों से आए 38 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई है। डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) मो.शिबगतुल्लाह, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा,वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण ने उपस्थित होकर प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की। संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन कर मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई कराते हुए शीघ्र समस्या का निपटारे का निर्देश दिया। भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में भूमि विवाद व राशन कार्ड से जुड़े मामलों की भरमार यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी...