बेगुसराय, मार्च 1 -- नावकोठी, निज संवाददाता। भाकपा-माले प्रखंड की प्रखंड स्तरीय बैठक पूर्व मुखिया शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 मार्च 2026 को जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 21-22 मार्च 2026 को बेगूसराय में आयोजित पार्टी के 9वें जिला सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में जिला सचिव दिवाकर प्रसाद ने मोदी सरकार से अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों और कृषि क्षेत्र पर गहरा संकट उत्पन्न होगा। यूजीसी के समर्थन में चल रहे छात्र-युवा आंदोलन पर कथित दमनात्मक कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने इसे शर्मनाक बताया। शैलेन्द्र सिंह ने प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार, दाखिल-खारिज, राजस्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.