नई दिल्ली, मई 5 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पार्टी और खुद की हार के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजे जनता का जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश है। उन्होंने सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ने और विपक्षी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया। तृण्मूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनावों में पार्टी की लड़ाई भाजपा से नहीं, बल्कि भारत निर्वाचन आयोग से थी, जो भगवा पार्टी के लिए काम कर रहा था। इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्तीफे पर सवाल ही नहीं उठता क्योंकि हम जनता के जनादेश से नहीं साजिश के चलते हारे हैं। मैं नहीं हारी हूं और इस्तीफा देने लोकभवन नहीं जाऊंगी। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मैं इस्तीफा क्यों दूं। हम हारे नहीं हैं। वो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.