लखनऊ, जुलाई 13 -- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर जनता की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उन पर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए। केशव ने जनता की समस्या सुनने के साथ ही मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियों, जिला अधिकरियों और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें समाधान के निर्देश दिए हैं। कई अधिकारियों को लिखित निर्देश भी जारी किए गए हैं।उप मुख्यमंत्री कार्यायल से मिली जानकारी के मुताबिक जनता दर्शन में सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, चकमार्गों पर अतिक्रमण, राजस्व भूमि से जुड़े विवाद, विद्युत आपूर्ति, विद्युत भार वृद्धि के लिए नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना, आवास, चिकित्सा सहायता आदि से संबंधित प्रार्थना पत्र मिले। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी...