कौशाम्बी, मार्च 22 -- प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी मंगेश कुमार मौर्य ने उचित दर विक्रेता नीरज देवी एवं सोनिया देवी को उनके द्वारा वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही विभागीय कार्मिकों दिनेश सिंह, संदीप कुमार एवं बद्री प्रसाद को भी उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं विक्रेताओं से अपेक्षा की कि वह इसी प्रकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जनता की स...