पूर्णिया, मई 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री बनने के उपरांत पहली बार पटना से पूर्णिया आगमन के क्रम में मंत्री लेशी सिंह का जिलेभर में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान जगह-जगह बैंड-बाजे, नगाड़ों एवं जयघोष से पूरा वातावरण उत्साहमय बना रहा। लेशी सिंह कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के अपार स्नेह को देखकर भावविभोर नजर आईं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जनता की सेवा, विकास एवं संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पूर्णिया मुख्यालय पहुँचने के उपरांत मंत्री ने सर्वप्रथम बस स्टैंड स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की इसके पश्चात बाबू वीर कुँवर सिंह, भारत रत्न बाबा साहब डॉ० ...