औरंगाबाद, अक्टूबर 31 -- जदयू के राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि रफीगंज विधानसभा क्षेत्र की जनता के आग्रह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रमोद कुमार सिंह को एनडीए प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सभी पार्टियां एकजुट होकर प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। शुक्रवार को एनडीए गठबंधन के मदनपुर स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रमोद जनता के सच्चे सेवक हैं। जब उनके पास कोई पद नहीं था, तब भी उन्होंने अपने निजी संसाधनों से लोगों की समस्याओं का समाधान किया। विधायक बनने के बाद वे रफीगंज क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेंगे और विधानसभा में क्षेत्र की आवाज बनेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधानसभा में जनता की समस्याओं को उठाने में असफल रहे हैं। अगर रफीगंज की जनता इन्हें भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.