बक्सर, जून 13 -- सर्वदलीय बैठक लिया गया निर्णय, चलाया जाएगा जनआंदोलन बक्सर, हमारे संवाददता। शहर के श्रीचंद्र मंदिर परिसर में इटाढ़ी गुमटी को तत्काल खोलने की मांग को लेकर सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय व संचालन रालोजपा के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने की। बैठक में सभी ने एक स्वर में कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र की जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में बंद इटाढ़ी रेलवे गुमटी को तत्काल जनहित में खोला जाना आवश्यक है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। बैठक में मुख्य रूप से बजरंगी मिश्रा , हरिशंकर त्रिवेदी कामेश्वर पांडे, अरुण कुमार, रवि कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार सिंह, गुप्तेश्वर चौबे, शिवाकांत मिश्रा, रविकांत ओझा, लक्ष्मण उपाध...