लातेहार, जनवरी 16 -- चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार विधायक प्रकाश राम के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में प्रखंड के कई वरीय पदाधिकारी, भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक ने बताया कि जनता दरबार आयोजित करने का उद्देश्य क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को सुनना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। समस्याओं में मुख्य रूप से जमीन संबंधी मामले जैसे सीएस-आरएस, रकबा सुधार आदि सामने आए, किसी ने हल्का कर्मचारी पर काम लटकाने का आरोप लगाया तो किसी ने अंचलाधिकारी पर अनदेखी का आरोप लगाया। कई लोगों ने राजस्व कर्मी पर जमीन पर जोत कोड़ किसी और का और एलपीसी किसी और के न...