अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यलय पर विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, व विधानसभा अध्यक्षों की बैठक की। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि जनता के बीच रहकर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाए व समस्याओं का निस्तारण कराए। बूथ स्तर की कमेटियों के गठन,जनता को जागरूक करने,आने वाली नई वोटर लिस्ट का गहनता से जांच,हर मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन जनता की लड़ाई लड़ने का निर्देश दिया। अलीगढ़ से जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर,महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी,सलामुद्दीन अब्बासी,मो. साजिद,गुलज़ार गुड्डू, आबाद शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.