खगडि़या, जून 14 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता सदर विधानसभा क्षेत्र के सैदपुर पंचायत में रविवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने व्यापक जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना।

समस्याओं का समाधान ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। सदर विधायक बबलू मंडल ने एक-एक कर सभी लोगों की बातें सुनीं और संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को जानना और उनका समाधान कराना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है।

जन कल्याण का कार्य वे क्षेत्र के समग्र विकास और...