सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा डीएम डॉ. राजागणपति आर ने की। जिसमें डीएम ने निर्देश दिए कि समस्त शिकायतों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को शिकायत के निस्तारण से अवश्य अवगत कराया जाये। संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करें। निस्तारण के साथ स्पॉट मेमो एवं कार्य के पूर्व तथा कार्य के पश्चात की फोटोग्राफ अवश्य संलग्न किये जायें। निरीक्षणकर्ता अधिकारी भी अपने स्थलीय निरीक्षण का फोटोग्राफ संलग्न करें। डीएम ने कड़े शब्दों में कहा कि शिकायत निस्तारण के लिए दी गयी आख्या स्पष्ट होनी चाहिये। जिलाधिकारी ने जनपदस्तरीय अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारि...