लखनऊ, दिसम्बर 15 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने औरैया के एक मामले में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नरेंद्र भूषण से फोन पर बात कर प्राथमिकता पर काम करने को कहा। जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए, ताकि समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...