गोड्डा, जून 3 -- गोडडा प्रतिनिधि । समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, अतिक्रमण, प्रमाण-पत्र निर्गत करने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश द...