चंदौली, दिसम्बर 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कम्पोजिट विद्यालय में रविवार को जनसेवा एजुकेशनल वेलफेयर फाउडेंशन के निदेशक सत्यनारायण प्रसाद की ओर से जरूरतमंद कैंप शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के तहत दवा और कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में बैंकिंग सुविधा, इनकम टैक्स,जिला समाज कल्याण और जिला प्रोबेशन के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धमेन्द्र गुप्ता शाखा प्रबंधक और विशिष्ट अतिथि डा.अजय गुप्ता ने कहा कि जनता की वेदनाओं को दूर करना ही असली जनसेवा है। वह जरूरत मंद चाहे हास्पीटल में जाता है या प्रशासनिक कार्यालयों में उनकी समस्याओं को दूर कराना ही जनता की सेवा है। वही विशिष्ट अतिथि डा.अरूण स्वामी और डा.अश्वनी कुमार ने कहा...