बोकारो, दिसम्बर 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल, स्वच्छता तथा उत्पाद विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद से उनके आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये लोगों ने अपनी समस्याएं, क्षेत्र के विकास से जुड़ी आवश्यकताएं एवं जनहित के मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की प्रत्येक समस्या का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को हम पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.