खगडि़या, अप्रैल 18 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड में शुक्रवार की शाम आठ बजे आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय सियाराम भगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, जो राज्य के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि यह सरकार विकास, सुशासन और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देकर काम करेगी। उन्होंने चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी को बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसी दिशा में तेजी से कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले सरावगी, दी शुभकामनाएं बिहार को विकास ...