नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बयान जारी कर कहा है कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद अरविंद केजरीवाल भाजपा की वॉशिंग मशीन में धुलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा का वॉशिंग मशीन मॉडल एक बार फिर सामने आया है, जहां सरेंडर करते ही आरोपों के दाग मिटते दिखाई देते हैं। यह देश की राजनीति में दोहरे मापदंड और जांच एजेंसियों के चयनात्मक उपयोग को उजागर करता है। यादव ने याद दिलाया कि 3 जून 2022 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पंजाब के अकाली दल के नेता दीप मल्होत्रा का नाम लेते हुए शराब नीति से जुड़े गंभीर प्रश्न उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं के बीच उस शिकायत...