हापुड़, फरवरी 20 -- विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने कहा कि गढ़ की जनता का भरोसा और समर्थन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से वह क्षेत्र के जमीनी मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए लगातार लोगों के बीच काम कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर निरंतर प्रयास किए गए हैं।उन्होंने बताया कि बीते एक दशक में विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक जनसंपर्क एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उनके अनुसार करीब 25 हजार से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया है। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता ऐसे प्रतिनिधि को आगे देखना चाहती है, जो उनके सुख-दुख में साथ रहे और नियमित संवाद बनाए रखे।आगामी 2027 विधान...