बोकारो, फरवरी 26 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेद मंत्री ने अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में आये लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं विकास संबंधी सुझावों को उनके समक्ष रखा। मंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मंत्री ने कहा कि जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हमारी जिम्मेदारी है। सरकार हर नागरिक के हित में सतत कार्य कर रही है और आगे भी विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस सरकार में किसी को निराश होने...