फरीदाबाद, जून 21 -- फरीदाबाद, सरसमल। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर रविवार को आयोजित खुले दरबार में लोगों की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। खुले दरबार में नहर पार स्थित साईं धाम कॉलोनी के निवासी पार्षद लाल मिश्रा के साथ अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बिजली निगम की ओर से उन्हें बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इस पर मंत्री राजेश नागर ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात कर मामले की जांच कर समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं मलेरना गांव के रामनगर क्षेत्र के निवासियों ने डीटीपी इंफोर्स...