एटा, जून 13 -- उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन दूसरे सत्र में किसान सभा के आंदोलन की वैचारिक चुनौतियां पर चर्चा हुई। हमारे काम विषय पर कामरेड बादल सरोज ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा जनता का विवेक हरने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पादन, कृषि, रोजगार और अंतर्राष्ट्रीय मान प्रतिष्ठा सहित किसी भी राष्ट्र की समृद्धि और मजबूती के जितने भी पैमाने है, पिछले डेढ़ दशक में उन सबमें गिरावट देखने में आई है। मानव समाज में प्रमुख व्यक्ति, मीडिया और सामाजिक संस्थान, शिक्षक यहां तक कि आध्यात्मिक व्यक्ति भी मनुष्यों को संस्कारित करने, समाज की जानकारी और चेतना को आगे बढ़ाने का काम करते थे। आज इन सबका इस्तेमाल नफरत फैलाने और विग्रह बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायि...