बुलंदशहर, मार्च 17 -- जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (बुलंदशहर महोत्सव) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 'बॉलीवुड फ्यूजन नाइट' से पहले कलाकारों ने अपनी कला और संघर्ष के अनुभव साझा किए। प्रदर्शनी के उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में जम्मू-कश्मीर के मशहूर गायक अरुण शर्मा और दीक्षा ने संगीत के बदलते दौर पर चर्चा की। कलाकारों ने बताया कि वे पहली बार बुलंदशहर में लाइव शो के जरिए युवाओं का मनोरंजन करने के लिए उत्साहित हैं। गायिका दीक्षा ने बताया कि संगीत उनके लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि संस्कार है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी दादी, नानी और पिता को देखकर गाना सीखा। पिछले 14 वर्षों से मैं निरंतर मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे रही हूँ। दीक्षा ने बताया कि उनके पिता मैग्जीन के लिए कविता लिखते थे। जो मैग्जीन में प्रक...