प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन के पूछताछ काउंटर पर शुक्रवार को तीन ट्रेन के निरस्त होने की सूचना चस्पा देख यात्री परेशान हुए। कई विलंबित ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को वाराणसी कैंट से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल, प्रयाग से अयोध्या कैंट जाने वाली मेला स्पेशल को निरस्त रही। जंक्शन पर देहरादून से वाराणसी कैंट जाने वाली जनता एक्सप्रेस 59 मिनट, वाराणसी से जंक्शन जाने वाली पैसेंजर 1 घंटे 13 मिनट, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली अमृतसर मेल 24 मिनट, लखनऊ चारबाग से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर 1 घंटे 26 मिनट विलंब से पहुंची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...