शाहजहांपुर, जून 8 -- रोजा। जनता एक्सप्रेस 15119 के रोजा रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही हुए हंगामे ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को दहशत में डाल दिया। प्लेटफॉर्म पर अचानक जुटी भीड़, शोर-शराबा और वेंडरों को पकड़ने के लिए दौड़ते रेलकर्मियों को देखकर यात्री सहम गए। कई यात्री कोचों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर अंदर ही बैठे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन रुकते ही बड़ी संख्या में रेलकर्मी अलग-अलग डिब्बों की तरफ दौड़ पड़े। कुछ लोग सीधे ब्रेकयान में घुस गए, जबकि कई रेलकर्मी अन्य कोचों में वेंडरों को तलाशते नजर आए। बाहर प्लेटफॉर्म पर भी भीड़ जमा हो गई। अचानक बने इस माहौल से यात्रियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई यात्रियों को यह तक समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है। हंगामे की आशंका को देखते हुए ट्रेन के पहुंचने से पहले ही आरपीएफ और ज...