मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोपी वाला काले वाला स्थित जनता इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने शिक्षण कार्य सुचारु न होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय गेट पर बुधवार को प्रदर्शन किया। जनता इंटर कॉलेज गोपी वाला कालेवाला के अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्रपाल सिंह के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक को शिकायती पत्र भिजवाया और साथ ही विद्यालय के गेट पर प्रबंधक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। शिकायती पत्र में कहा गया कि इंटरमीडिएट कक्षाओं में 8 घंटों में केवल 2 घंटे पढ़ाए जा रहे हैं । विद्यालय के बच्चों में विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध आक्रोश बढ़ रहा है । बच्चों ने कहा कि वह अध्यापन कार्यसे संतुष्ट न होने की वजह से एक माह का शुल्क जमा नहीं करेंगे। सभी ने कहा प्रबंधन उनके भविष्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.