रांची, मई 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा कार्यालय में आयोजित मन की बात कार्यक्रम पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश और राज्य की जनता अब प्रधानमंत्री के दावों और उपदेशों से ऊब चुकी है। जनता को अब मन की बात नहीं, बल्कि अपने हकों और काम की बात चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बढ़ती गर्मी और हीटवेव पर देशवासियों को पानी पीने और सजग रहने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार ने इस भीषण गर्मी से निपटने के लिए धरातल पर क्या बुनियादी इंतजाम किए हैं? केवल रेडियो पर संदेश देने से जनता को लू और तपिश से राहत नहीं मिलने वाली। यह भी पढ़ें- मन की बात से देशवासियों को प्रेरणादायी बातें बताई जा रहीं : आदित्य साहू भाजपा नेताओं को नसीहत देने ...