जनतंत्र आवाज पार्टी का स्थापना दिवस मना
आरा, जुलाई 11 -- आरा। जनतंत्र आवाज पार्टी का स्थापना दिवस हर प्रसाद दास जैन धर्मशाला में आयोजित किया गया। इसमें बिहार प्रांत के बहुत से जिलों से आये पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश निवासी अरविंद शर्मा मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने विश्वकर्मा जातियों को राजनीति में भागीदारी के लिए तन मन धन से आगे आने का आह्वान किया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने कहा कि बगैर राजनीतिक शक्ति हम अपने किसी भी अधिकार की रक्षा नहीं कर सकते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंदन शर्मा ने कहा की जनतंत्र आवाज पार्टी लोहार समाज को आरक्षण दिलवाने के लिए प्रयासरत करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.