मधुबनी, दिसम्बर 31 -- पंडौल,। सकरी-पंडौल समेत आसपास के क्षेत्रों में बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड और ठंडी पछुआ हवा के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह और देर शाम ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है, जिससे लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। शीतलहर से इंसानों के साथ-साथ पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। ठंड से पशुओं को बचाने के लिए लोग भूसा, पुआल और प्लास्टिक शीट का सहारा ले रहे हैं। पशुओं में सर्दी-जुकाम की शिकायत भी बढ़ने लगी हैं, जिससे पशु पालक चिंतित नजर आ रहे हैं। इधर, ठंड बढ़ते ही बाजारों में रौनक भी देखने को मिल रही है। गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इनर, मफलर, गर्म टोपी, दस्ताने, जैकेट और शाल की बिक्री में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुकानदारों के अनुसार, ठंड बढ़ने के साथ ...