जनजातीय समाज की समस्याओं का समाधान जरूरी : आशा लकड़ा
रांची, अक्टूबर 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने सोमवार को बेड़ो प्रखंड कार्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय जनजातीय संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने जनजातीय समाज, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की समस्याओं को सुनने के साथ उनका समयबद्ध और विधिसम्मत समाधान भी जरूरी है। संवाद में जनजातीय भूमि, भूमि हस्तांतरण, भूमि विवाद और सीएनटी एक्ट के अनुपालन का मामला प्रमुखता से उठा। डॉ. लकड़ा ने अधिकारियों को लंबित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने सड़क, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याएं भी रखीं। सरना और मसना स्थलों के निर्माण व संरक्षण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.