सोनभद्र, अगस्त 9 -- शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर की ग्राम पंचायत चिल्काडांड के सभागार में रविवार को जनजातीय विमर्श 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामप्रकाश पनिका ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्बोधन में कहा कि जनजातीय समाज ने अपनी परंपराओं लोक संस्कृति और प्रकृति संरक्षण के माध्यम से भारतीय सभ्यता को समृद्ध किया है। अध्यक्षता कर रहे ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा कि समाज के व्यापक विकास से जोड़ने की आवश्यकता है। शिक्षा, संस्कृति,खेल और सामाजिक क्षेत्र में जनजाति युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। कार्यक्रम के संयोजक रंजीत कुमार राय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनजातीय समाज भारत की समृद्धि संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह भी पढ़ें- अधिकार ...