जामताड़ा, जनवरी 2 -- मिहिजाम। मिहिजाम स्थित जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय में शुक्रवार को शोक का माहौल रहा। महाविद्यालय के संस्थापक प्रभारी प्राचार्य शिरोमणि यादव के निधन पर कॉलेज परिवार की ओर से शोक सभा की गई। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौके पर प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह ने कहा कि स्वर्गीय शिरोमणि यादव ने अगस्त 1983 से दिसंबर 1986 तक महाविद्यालय में सेवाएं दीं और प्रारंभिक दौर में कॉलेज को सुदृढ़ आधार प्रदान किया। उनके मार्गदर्शन में संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय यादव मृदुभाषी, अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक थे। इसके साथ ही वे जामताड़ा न्यायालय के जाने-माने एवं अनुभवी अधिवक्ता भी रहे। उनकी सादगी, सेवा भावना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.