रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के मानवशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित जनजातीय विकास के लिए सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील रणनीतिक संचार की दिशा, विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत शनिवार को आर्यभट्ट सभागार में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो राजीव मनोहर उपस्थित थे। उन्होंने शैक्षिक स्तर में सुधार की बात कही और समय की पाबंदी व शोध पर बल दिया। इसरो अहमदाबाद के सेवानिवृत्त मानवशास्त्री प्रो अरविंद सिन्हा, विषय पर चर्चा की। मानवशास्त्री प्रो एनके अंबष्ट, शिलांग के प्रो एसी सिन्हा, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रो विजय शंकर सहाय, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष प्रो अजित कुमार सिन्हा ने भी अपने विचार साझा किए।तीन तकनीकी सत्र का आयोजन किया गया, जिनमे...