गुमला, अक्टूबर 1 -- घाघरा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा ने कहा कि आयोग जनजातीय समाज के संरक्षण और उनके अधिकारों के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी क्रम में वह गुमला और लोहरदगा जिले के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने घाघरा में कार्यक्रम में शामिल होकर जनजातीय परिवारों की समस्याओं की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनजातीय परिवारों से मिलेंगी और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करेंगी। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उनके हित में जरूरी कदम उठाने का प्रयास किया जाएगा।मौके पर आशीष सोनी, श्याम किशोर पाठक, राणा प्रदुमन सिंह, अमित ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...