बांका, मई 26 -- बांका, निज संवाददाता। केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के तहत चलाए गए जनभागीदारी अभियान का रविवार को समापन हो गया। "सबसे दूर, सबसे पहले" थीम पर आधारित यह अभियान 18 मई से शुरू होकर 25 मई तक जिले के विभिन्न आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चलाया गया। इस जनभागीदारी अभियान के समापन पर सोमवार को डीएम नवदीप शुक्ला और नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी उपेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अभियान का उद्देश्य दूरस्थ जनजातीय परिवारों तक सरकार की योजनाओं एवं बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाना था। यह भी पढ़ें- जमुई में 'जनजातीय गरिमा उत्सव का सफल समापन इस अभियान के तहत बांका जिले के कुल 11 प्रखंडों में से 6 प्रखंडों कटोरिया, चांदन, बौंसी, बेलहर, फुल्लीडुमर एवं शंभू...