चतरा, मई 21 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। चतरा उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर बुधवार को प्रखण्ड क्षेत्र के बरवाडीह पंचायत अंतर्गत शीतलपुर में एक दिवसीय "जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चतरा सांसद कालीचरण सिंह शामिल हुए एवं विलुप्त प्राय: आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के सदस्यों के स्वास्थ्य का हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने पत्थलगड्डा के बीडीओ सह सीओ उदल राम के कार्यों से खुशहोकर काफ़ी प्रशंसा किया। वहीं बिरहोर टोला में आवश्यक कार्यों में हो रहे समस्याओं का समाधान जल्द करने का भी भरोसा दिलाया है। यह भी पढ़ें- जनजातीय गौरव उत्सव के तहत लगा शिविर इतना ही नहीं बिरहोर टोला में जल्द ही भूमकोडिया भवन एवं पक्की सड़क बनवाने की बातें सांसद ने कहा है। कार्यक्रम क...