सिमडेगा, मार्च 8 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि।प्रखंड के लचरागढ़ स्थित जनजातीय कौशल केंद्र में विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के लिए नि:शुल्क नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है। केंद्र में कंप्यूटर के विभिन्न कोर्स, सिलाई प्रशिक्षण तथा फूड प्रोसेसिंग कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। कौशल केंद्र के क्रांति मिश्रा ने बताया कि कंप्यूटर कोर्स के लिए 15 वर्ष से 45 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं,पुरुष एवं महिलाएं नामांकन करा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इच्छुक अभ्यर्थियों को नामांकन के लिए आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संपर्क करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 8002165847 पर संपर्क किया जा सकता है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...