जमशेदपुर, सितम्बर 12 -- राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जमशेदपुर स्थित यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की समीक्षा बैठक हुई। इसमें यूसीएल के सीएमडी डॉ. के आनंद राव, निदेशक बीके दास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जनजातीय कर्मचारियों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इससे पहले आयोग के आठ सदस्यीय दल ने जादूगोड़ा के मेचुआ, ईचड़ा समेत आसपास के यूरेनियम प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से संवाद के दौरान पेयजल, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, विस्थापित परिवारों के रोजगार व उचित मुआवजे और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य, रोजगार, जमीन और सीएसआर कार्यों की जांच की मांग आयोग ने संबंधित अधिकारियों को आ...