विकासनगर, मार्च 9 -- जौनसार बावर भवन में क्षेत्र के स्याणाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माफी लकड़ी, जनजातीय अधिकारों और सामाजिक मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए एक समिति का गठन भी किया गया। तय किया गया कि आगामी 24 मार्च को विकासनगर में रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर जनजातीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रैली के माध्यम से जनजातीय अधिकारों की रक्षा और धर्मांतरण रोकने को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...