रांची, मई 9 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले शनिवार को महादानी मंदिर परिसर से रांची जिला अध्यक्ष जगरनाथ भगत के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से धर्मांतरित लोगों को जनजाति सूची से बाहर करने की मांग उठाई गई। मंच के जिला व प्रखंड पदाधिकारियों की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर 'जनजाति बचाओ, धर्मांतरण भगाओ' और 'डिलिस्टिंग लागू करो' जैसे नारे लगाते हुए करंजटोली, पुरियो, सेमरा, केशा, जरिया, सरना टोली, नवा टोली, मासु, मुड़ामु और जामटोली होते हुए केना भिठा गांव पहुंचे, जहां रैली सभा में बदल गई। मौके पर जिला अध्यक्ष जगरनाथ भगत ने कहा कि जो लोग जनजाति समाज से धर्मांतरित हो चुके हैं, उन्हें अनुसूचित जनजाति का आरक्षण लाभ नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत केवल मूल जनजा...