जनजाति सुरक्षा मंच की समीक्षा बैठक आठ को
रांची, जून 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जनजाति सुरक्षा मंच, रांची की आठ जून को बरियातू रोड के आरोग्य भवन में दिन के 11 बजे से बैठक होगी। इसमें पिछले 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में संपन्न जनजाति संस्कृतिक समागम कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर चर्चा होगी। प्रांत संयोजक हिन्दुवा उरांव ने बताया कि देशभर के 12 करोड़ जनजाति के साथ हो रही परेशानी और हकमारी को लेकर अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.