विकासनगर, जनवरी 5 -- जौनसार बावर के बाशिंदों के हक-हकूकों पर डाका डालने और जनजाति वर्ग का शोषण करने का आरोप कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लगाया है। सोमवार को नगर के एक होटल में मीडिया से वार्ता करते हुए चकराता विधान सभा के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार बीते चार से जनजाति वर्ग का शोषण कर उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। यूथ कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष सूरज तोमर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनजाति क्षेत्र के लोगों के हक हकूकों को समाप्त कर रही है। साजिश के तहत जनजाति वर्ग की उपेक्षा की जा रही है। साल 1967 में जौनसार बावर के जनजाति क्षेत्र घोषित होते ही उन्हें कुछ विशेष संवैधानिक अधिकार भी मिले हैं। इन अधिकारों से अब उन्हें वंचित किया जा रहा है। चकराता विधायक प्रतिनिधि श्याम दत्त वर्मा ने कहा कि जनजाति वर्ग के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.