सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज निवासी वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन दास केशरी को यूपी संगीत अकादमी कला पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2023 में कला समीक्षा के लिए दिया गया है। पुरस्कार की घोषणा होते ही उनके परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी देखी गई। डॉ. केशरी ने बताया कि उन्होंने जनजातियों के जीवन कला और संस्कृति पर कार्य किया है। जनजातियों पर उनकी कुल 60 से अधिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जनजातियों की लोकगाथा, लोक कथा, लोक जीवन, लोक संस्कृति और पुरातत्व पर उनकी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। उनका कार्य जनजातीय जीवन पर ही के्द्रिरत रहा। बताया कि उनकी विन्ध्य क्षेत्र का सांस्कृतिक वैभय और लोरिकायन पुस्तक पर पांच लड़कों ने पीएचडी भी की है। वहीं उनकी पुस्तक विजयमल लोकगाथा पर एक लड़का नेश...