प्रयागराज, मार्च 14 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने नदी दिवस के अवसर पर संगम तट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्य गीत और 'नदी बचाओ-देश बचाओ' के नारों के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने योग, गंगा आरती, घाट सफाई और जनजागरूकता रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमोद शर्मा ने कहा कि नदियां देश की जीवनधारा हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को सजग होना होगा। छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने और जल संरक्षण पर जोर देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नृत्य प्रतियोगिता भी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.