जनजागरण के लिए निकाली गई कलश यात्रा
अयोध्या, मार्च 22 -- भदरसा,संवाददाता। विकासखंड पूराबाजार के रामपुर सरधा स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत कथा के जनजागरण के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा को गांव के रामपुर सर्धा खास,सुरजी विरवा,कर्मा चौराहा, शांतिपुर,कोड़री चौराहा होते हुए गांव के समस्त मजरों से होकर देव स्थान काली माता मंदिर पर पूजन करके गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकालकर जन जागरण किया गया। यात्रा की अगुवाई कथा व्यास पंडित अजय कुमार शास्त्री,ग्रामोदय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सर्धा के प्रबंधक पीएन सिंह और अधिवक्ता चंद्रमौलि सिंह ने की। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए देवी गीत गाते हुए चल रही थी। यात्रा के दौरान देवी माता की आकर्षक झाकियां भी निकाली गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.