चंदौली, फरवरी 20 -- नौगढ़। प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को पंचायत भवन नरकटी व प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर में किया गया। अध्यक्षता पंचायत भवन नरकटी में ग्राम पंचायत सचिव अश्विनी कुमार गौतम और प्राथमिक विद्यालय अमृतपुर में ग्राम पंचायत सचिव सचिव जितेंद्र कुमार यादव ने किया। इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देकर के पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में बताया गया। वही आयोजन में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म संपन्न कराकर के तीन छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.