मऊ, दिसम्बर 13 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकासखंड के ग्रामसभा जहनियापुर में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर के नेतृत्व में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। भूमि, आवास, राशन कार्ड और मार्ग से संबंधित शिकायतों पर सीडीओ ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही गांव में हुए इंटरलाकिंग कार्य में धांधली पाए जाने पर ठेकेदार को को कार्रवाई की चेतावनी दी। चौपाल के दौरान ग्रामीण मालती देवी ने शिकायत किया कि उनके पास जमीन नहीं है, जबकि विद्यावती ने बताया कि उनका राशन कार्ड अब तक नहीं बन पाया है। वहीं ललन भारती ने रास्ता नहीं होने की समस्या उठाई। इन सभी मामलों पर सीडीओ ने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने और समाधान की सूचना जल्द उपलब्ध कराने ...