नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। कांग्रेस जिला कमेटी ने मंगलवार को जहांगीरपुर में नगर चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय समस्याओं, क्षेत्रीय राजनीतिक परिस्थितियों, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बूथ स्तरीय सत्यापन अभियान में जुटने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा हुई। वहीं, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची के बूथ स्तरीय सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ही कर सकती है देश का चौमुखी विकास:विजयशेखर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...