चंदौली, जून 6 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से संचालित चंदौली प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को पंचायत भवन चमेरबांध व कांमन सेंटर लौवारी कला में आयोजित किया गया।चमेर बांध में सचिव गुड्डू प्रसाद तथा कॉमन सर्विस सेंटर लौवारी कला में सचिव अश्वनी कुमार गौतम की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में दो महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, राशन कार्ड, पेंशन, सड़क तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायत किया। समस्याओं को गंभीरता से सुनकर ग्राम पंचायत सचिव ने संबंधित विभागों से समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर के सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी य...