चतरा, दिसम्बर 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के पकरिया गांव स्थित सरना टोगरीं में रविवार को आदिवासी एकता मंच की बैठक हुई। जिसकी अधयक्षता रिटायर्ड फौजी महेश बाण्डो ने किया गया। मंच का संचालन विजय भोग्ता के द्वारा किया गया। बैठक में सिमरिया प्रखंड के केंदू गांव के सलैया टाड़ में चल रहे जनघाती पत्थर खादान पर गहन चर्चा किया गया। यह निर्णय लिया गया की अगर प्रशासन खादान बंद कराने की दिशा में सकारत्मक कदम नही बढ़ाती है, तो समाज सड़कों पर उतर कर स्वयं खादान बंद करायेगा। बैठक में कमेशर गंझू, सोमर उरांव, बंधन उरांव, भक्तनाथ उरांव, गिरधारी उरांव, मादी उरांव, जगदीश भोग्ता, नामधारी भोग्ता सहित सभी प्रखंड के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। आगामी बैठक 4 जनवरी 2026 को हंटरगंज प्रखंड में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...